फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vindhyalc beat the Moradabad

विंध्यालच ने मुरादाबाद को हराया

Wed, 20 Jan 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 20 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Vindhyalc beat the Moradabad
 नगर क्षेत्र के बलिया मोड़ स्थित भीमराव अंबेडकर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को प्रदेशीय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष शाहीना जमाल और पूर्व नगर पालिका अरशद जमाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता 27 जनवरी तक चलेगी। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में विंध्याचल मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 6-0 के भारी अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


 उद्धाटन समारोह मेें खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष शाहीना जमाल ने कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि फुटबाल की बालिका वर्ग की प्रतियोगिता मऊ जिले में हो रही है। मऊ के लोग फुटबाल के प्रेमी है। ऐसे में आयोजकों ने सही जगह फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए खोजी है। उन्होंने कहा कि आज इतनी ज्यादा संख्या में महिलाएं फुटबाल खेल रही हैं यह काफी खुशी की बात है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि मऊ में जब कभी भी फुटबाल का आयोजन होता है तो वह जबरदस्त होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच विंध्याचल मंडल और मुरादाबाद मंडल के बीच खेला गया।
विज्ञापन


जिसमें विंध्याचल मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 6-0 से हराया। विंध्याचल मंडी की तरफ से पिंकी कुमारी ने 3, परवीन बानो ने 2 और प्रिया सोनकर ने एक गोल किया। दूसरे मैच में आजमगढ़ मंडल ने फैजाबाद मंडल को 1-0 से हराया। जिसमें आजमगढ़ मंडल की तरफ से ममता यादव ने एक गोल किया। वहीं तीसरे मैच मे गोरखपुर मंडल ने रोमांचक मुकाबले में आगरा को 1-0 से हराया। गोरखपुर की तरफ से साईना खां ने एक गोल किया। चौथा मैच लखनऊ मंडल और इलाहाबाद मंडल के बीच खेला गया जिसमें लखनऊ ने 2-0 से इलाहाबाद को हराया। मैच में निर्णायक के रुप में गोपाल प्रयाद, अमित कुमार, सुधांशु श्रीवास्तव, आशिया खातून, मोहम्मद आरिफ, माधुरी सिंह, आसिफ अली, मो अजीजुल, रजाउल्लाह रहे। इस दौरान  मुख्य रुप से लक्ष्मीशंकर सिंह,ओमेंद्र सिंह , अली अब्बास, अजेंद्र राय, अंबुज दूबे, आदि मौजूद रहे। क्रीडाधिकारी चंद्रमौली पांडेय ने सभी का स्वागत और आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed