फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers submitted memorandum for action against Kotdar

ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन

Wed, 17 Jun 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers submitted memorandum for action against Kotdar
कोपागंज। विकास खंड कोपागंज के गांव गरथौली में सहकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार के मनमानी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उपभोक्ताओं ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी सदर को ज्ञापन देकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है। गरथौली गांव की ज्ञानमति शर्मा, मंशा देवी,मीरा साहनी,चन्दा देवी,जगदीश शर्मा,ज्ञानप्रकाश शर्मा, शारदा देवी,रामायण, अंकित राजभर,विभा देवी, शत्रुघ्न, सत्यनारायण आदि काफी संख्या में लोग कोटेदार सत्यनारायण गुप्ता के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी सदर को देकर आरोप लगाया कि भारी पैमाने पर प्रति कार्डों में यूनिटों की संख्या बढ़ाकर सरकारी अनाज की लूट बर्षो से कर रहा है। लॉकडाउन के समय निशुल्क वितरण करने के लिए आये खाद्यान्न में भारी हेरा फेरी करने की शिकायत उपभोक्ताओं ने किया। ग्रामीणों की शिकायत थी कि कोटेदार प्रति कार्डों में चार से पांच यूनिट बढ़ाकर घोटाला कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार अपने परिवार के दो सदस्यों के नाम से अन्त्योदय तथा एक पात्र गृहस्थी का कार्ड बनवा कर सरकारी अनाज की लूट कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed