फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers protested demanding the way

रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 07 Sep 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested demanding the way
कोपागंज। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा कोटवा कोपड़ा में नौ वर्षों से रास्ते का निर्माण न होने को लेकर मंगलवार की सुबह सैकड़ो ग्रामीणों ने ब्लॉक कर्मियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई बार ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द रास्ते का निर्माण नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़क पर उतरने के लिए विवश होंगे। ग्राम सभा कोटवा कोपड़ा के उत्तर लगभग बीस परिवारों के मकान हैं। मुख्य सड़क से घर तक कोई संपर्क मार्ग न होने के चलते बरसात में आने जाने में लोगों को अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ता है। सभी विगत नौ वर्षो से रास्ते के निर्माण के बाबत प्रधान और ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगा चुके हैं लेकिन रास्ते का निर्माण नहीं हो पाया। मंगलवार की सुबह सैकड़ों ग्रामीणों ने ब्लॉक कर्मियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि रास्ते का निर्माण जल्द नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालो में राजकुमार, अनिल सोनू, लालमुनी, रीता देवी, हंसा देवी ,कुसुम सिंह, ऊषा प्रजापति ,रणजीत , रामनारायण, धुरंधर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed