{"_id":"67c6989e6cfdfecc3204d0e5","slug":"villagers-protested-by-demonstrating-country-liquor-shop-opened-at-the-village-square-public-anger-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News : ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध, गांव के चौराहे पर खुली देशी शराब की दुकान, जनता में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News : ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध, गांव के चौराहे पर खुली देशी शराब की दुकान, जनता में रोष
Tue, 04 Mar 2025 11:37 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:37 AM IST
सार
सुरजपुर चौराहे पर देशी शराब की दुकान खुलने को लेकर रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर इसे बंद कराने की मांग की है। इसके साथ ही कहा कि मादक पदार्थ की दुकान खुलने से गांव की हानि है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मधुबन थाना क्षेत्र के सूरजपुर चौराहे पर अंग्रेजी व देशी शराब की नई दुकान खोलने को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध किया।इस दौरान प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने दुकान बंद न होने की स्थिति में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
ग्रामीण दिवाकर राय के नेतृत्व में चंद्रमा यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य, जयहिंद चौहान, ओमप्रकाश चौहान ,चंद्रपति चौहान ,जयप्रकाश यादव ,विमलेश यादव ,सुरेश चौरसिया, रामबिलास यादव ,रवि कुमार ,अवधेश कुमार,विजय प्रकाश ,घनश्याम गोंड सहित 50 से ज्यादा ग्रामीण मधुबन राजमार्ग स्थित सूरजपुर चौराहे पर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां उन्होंने बताया कि यहां बड़ी संख्या में हर वर्ग के साथ महिलाओं, युवतियों और छात्राओं का आवाजाही है, लेकिन इसके बाद भी यहां देशी शराब की दुकान खोली जा रही है।इससे यहां अराजक तत्वों का जमावड़ा होगा, विरोध कर मांग की यहां देशी शराब की दुकान न खोली जाए।
विज्ञापन
इसको लेकर ग्रामीणों ने करीब तीस मिनिट विरोध प्रदर्शन करने के बाद आबकारी आयुक्त,जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक भी भेजने की कारवाई की।