फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers protest over blown transformer

फुंके ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 03 Sep 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest over blown transformer
कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम लारपूर में जले ट्रांसफार्मर को बदहने की मांग को लेकर तडियांव विद्? - फोटो : MAU
कोपागंज। ब्लॉक क्षेत्र के लारपुर ग्राम पंचायत में तीन सप्ताह से फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने तडियाव उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। चेेताया कि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वह बिजली विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन करेंग। लारपुर में 10 केवीए ट्रांसफार्मर से 32 घरो में बिजली आपूर्ति होती है। 20 दिन पहले ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते फुंक गया था, लेकिन तीन सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद इसे विभाग द्वारा अब तक बदला नहीं गया है। ऐसे में बिजली नहीं रहने से लोगों का जीवन मुश्किल हो रहा है। पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने के लिए लोग मजबूर हैं। ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि संतोष राजभर के नेतृत्व में शनिवार को तड़ियांव सब स्टेशन पर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था की अगर दो दिनों के अंदर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वह आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालो में राणा प्रताप सिंह, अनिल, नाहर सिंह, बाल किशुन, राजकुमार, रूपचंद , दीपचंद, सुदामी, मीना, भगवानी आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed