फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers protest at SDM office on ultimatum to demolish house

आवास गिराने के अल्टीमेटम पर ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया

Mon, 30 May 2022 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest at SDM office on ultimatum to demolish house
रानीपुर ब्लाक के बकरी गांव में भींता पर बने आवासों को गिराने के अल्टीमेटम पर एसडीएम कार्यालय पर ध - फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के बकरी गांव के दर्जनों लोगों ने तहसीलदार द्वारा तीन दिन के अंदर उनके मकानों को गिराने का अल्टीमेटम दिए जाने के विरोध में सोमवार को लगभग चार दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। ग्रामीणों की समस्या का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने तहसीलदार को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बकरी ग्राम पंचायत के चार दर्जन से भी अधिक ग्रामीण सोमवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सभी ग्रामीण आवास विहीन हैं। ग्राम प्रधान द्वारा गांव में आवास बनाने के लिए ग्राम सभा के गाटा संख्या 654, 658 और 665 में आवंटन दिया गया था। इस पर हम सभी ग्रामीण अपना कच्चा, पक्का रिहायशी मकान बनाकर रहते हैं। इस बीच 28 मई को तहसीलदार मुहम्मदाबाद गोहना मौके पर पहुंचे और हम लोगों के मकान को सरकारी जमीन पर बना होने की बात कहते हुए तीन दिन के अंदर गिराने का अल्टीमेटम दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि आवास बनाकर रहने वाले सभी लोग भूमिहीन और आवास विहीन हैं। ग्रामीणों के पास रहने के लिए अन्य कोई व्यवस्था नहीं है। कहा कि मकान जमींदोज किया जाता है तो 50 से अधिक परिवार आवास विहीन हो जाएंगे। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देते हुए नारेबाजी किया साथ ही उपजिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी को मांग पत्र देकर पैमाइश कराकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। धरना देने वाले प्रमुख रूप से मेवालाल, सुरेंद्र, रामसुख, प्रदुम्न, लक्षण लखन, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed