फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers protest against post office transfer

पोस्ट आफिस स्थानांतरित पर ग्रामीणों ने किया विरोध

Sat, 22 Aug 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against post office transfer
मधुबन। तहसील क्षेत्र के दुबारी स्थित पोस्ट ऑफिस को विभाग द्वारा मनपरवा गांव में स्थानांतरित की सूचना पर शनिवार को लोगों ने पोस्ट ऑफिस पहुंचकर विरोध जताया। साथ ही विभाग की खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानातरित न करने की मांग की।
विज्ञापन

बताते चले कि दो दशक से ज्यादा समय से यहां पोस्ट आफिस संचालित हो रहा है।पोस्ट ऑफिस स्थानीय मुसाफिर प्रसाद यादव के मकान में संचालित है। बताया जा रहा है कि इसका एग्रीमेंट प्रत्येक पाँच साल के लिये होता आया है। मकान स्वामी के अनुसार नवीनतम अवधि वर्ष 2018 में ही पूरी हो चुकी है, बावजूद विभाग द्वारा एग्रीमेंट को आगे बढ़ाने की कोई प्रक्रिया नहीं हुई । इस सबन्ध में कई बार विभाग के उच्च अधिकारीयों को पत्र लिखा गया मगर कोई उत्तर नहीं मिला और पोस्ट ऑफिस को वहाँ से 3 किमी दूर मनपरवा गाँव स्थित मकान में स्थान्तरित किये जाने की प्रक्रिया चलती रही ।
विज्ञापन

आरोप है कि गृह स्वामी द्वारा भेजे गये पत्र के जवाब को स्थानीय स्तर पर छुपाया जाता रहा ताकि पोस्ट ऑफिस स्थांतरण की भनक किसी को ना लगे । भेद तब खुला जब मकान स्वामी द्वारा पिछले दिनों पोस्ट ऑफिस में ताला लगाने की धमकी दी गयी और तब विभाग द्वारा पोस्ट ऑफिस को अगले कुछ दिनों में स्थांतरण किये जाने की बात बताई गयी। विरोध जताने वाले में कल्पनाथ यादव, वकील अहमद, मनोज गोंड, पवन गुप्त, महेंद्र पाल, मधु यादव, मुख्तार, आर्थि शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed