फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers of Kunwarpurwa demonstrated against the poor center

बदहाल केंद्र के खिलाफ कुंवरपुरवा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 19 Sep 2021 09:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Kunwarpurwa demonstrated against the poor center
दुबारी। फतहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के कुंवरपुरवा स्थित मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र खंडहर में तब्दील हो गया है। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। इससे महिलाओं को इलाज के लिए 12 किमी दूर जाना पड़ रहा है। इससे नाराज लोगों ने मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र का कायाकल्प करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को केंद्र परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्षों से मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र खंडहर में तब्दील है। आरोप लगाया कि विभागीय अभिलेखों में मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र पर एक महिला स्वास्थ्यकर्मी की तैनाती है लेकिन महिला स्वास्थ्यकर्मी नहीं आती है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन रहते हैं। इससे गांव सहित आसपास क्षेत्र की महिलाओं को इलाज के लिए 12 किमी दूर जाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे धरना देने के लिए बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में बृजभूषण शुक्ल, शंकर यादव, अंजाना रावत, राजकुमार, तूफानी यादव, उमेश सिंह, नीतीश, तारा सिंह, इंद्रावती देवी, माधुरी देवी, अमर, रोहित, संतोष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed