फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers demonstrated against Pradhan

प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 15 Nov 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against Pradhan
कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के काछीकला गांव के राजभर बस्ती के ग्रामीणों ने मंगलवार को अपनी बस्ती में प्रधान के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि आवास और राशन कार्ड बनवाने के नाम पर राशि वसूल की जा रही है, जब इस संबंध में पूछताछ की जा रही तो ग्रामीणों को भगा दिया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों ने एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही महिलाएं प्रमिला, पूनम, सुनिता, रिंकू देवी, चंपू के अलावा जर्नादन, मुकेश, अजय आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजभर बस्ती में महिलाओं से आवास दिलाने के नाम पर एक हजार और राशन कार्ड बनवाने के नाम पर 500 रुपये प्रधान द्वारा लिया गया है। महिलाओं ने आवास नहीं मिलने पर और राशन कार्ड नहीं बनने पर जब प्रधान से पूछा तो प्रधान द्वारा भगा दिया गया। इससे परेशान होकर ग्रामीणों को राजभर बस्ती में मंगलवार की दोपहर में विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। चेताया कि जिम्मेदार विभाग उनकी इस शिकायत का शीघ्र जांच कर निस्तारण नहीं करते हैं तो पहले कोपागंज ब्लाक मुख्यालय फिर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। उधर, इस मामले में ग्राम प्रधान श्यामसुंदर राम ने कहा कि उन पर लगाया आरोप बेबुनियाद है, विरोधियों ने गलत आरोप लगवाकर कुछ लोगों से विरोध प्रदर्शन करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed