फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers chased away PWD officials who went to remove encroachmen

Mau News: अतिक्रमण हटाने गए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा

Tue, 31 Dec 2024 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Villagers chased away PWD officials who went to remove encroachmen
घोसी। स्थानीय तहसील क्षेत्र के पिढ़वल गांव में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने गए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने अफसरों की एक नहीं सुनी और उन्हें खदेड़ दिया। अधिकारियों ने खुद से अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय देकर बैरंग लौट गए। पिढ़वल गांव निवासी कुछ लोग सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर बना रहे थे। मामला कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट ने पीडब्ल्यूडी के पक्ष में आदेश कर दिया। विभाग के शकील अहमद और पारसनाथ मंगलवार को टीम के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे। इतना देख ग्रामीण भड़क गए। विरोध करते हुए अधिकारियों के गाड़ियों को खदेड़ लिया। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग का पक्ष जानने के लिए निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार को कई बार फोन किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया। उनसे बातचीत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed