{"_id":"693b1afa66cfaf86ab0302ef","slug":"villagers-are-angry-as-the-consolidation-process-has-not-been-completed-for-45-years-mau-news-c-190-1-bal1002-153687-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 45 साल से चकबंदी प्रक्रिया पूरी नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 45 साल से चकबंदी प्रक्रिया पूरी नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी
विज्ञापन
फेफना। क्षेत्र के मौजा सागरपाली में लगभग 45 साल पहले से चल रही चकबंदी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी अभी तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। चकबंदी पूर्ण होने के बाद खतौनी का वितरण चायत भवन सागरपाली पर किया गया था।
किसानों ने चकबंदी की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई थी। अधिकारियों ने लिखित आश्वासन देने के साथ ही किसानों से इसके लिए आवेदन देने के लिए कहा था। किसानों ने अपनी समस्याओं की लिखित शिकायत आयुक्त चकबंदी, जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया है। उसके बाद भी आज तक किसान न्यायालय चकबंदी, तहसील चकबंदी विभाग का चक्कर लगा रहे हैं।
किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए खतौनी वितरण करने की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी तिमराज सिंह ने बताया कि सागरपाली गांव की खतौनी की फ़ीडिंग की जा रही है। जल्द ही पोर्टल पर अपलोड हो जाएगी।