फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Village heads celebrated black day

ग्राम प्रधानों ने मनाया काला दिवस

Sat, 26 Dec 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Village heads celebrated black day
मऊ। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ.प्र. के आह्वान पर ग्राम प्रधानों ने शनिवार को ग्राम पंचायतों का प्रशासक मनोनीत करने से क्षुब्ध ग्राम प्रधानों ने जिला मुख्यालय स्थित कम्यूनिटी हाल के प्रांगण में जिलाध्यक्ष विवेकानन्द यादव की अध्यक्षता में काला दिवस मनाया। नाराज प्रधानों ने सरकार के निर्णय के विरूद्ध नारेबाजी की। बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल उपाध्यक्ष श्रीधर राय ने ग्राम पंचायत का प्रशासक मनोनीत करने की आलोचना किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभारी रविन्द्र राय ने बताया कि पंचायतों और ग्राम प्रधानों के प्रति प्रदेश सरकार की मंशा अच्छी नही है।कहा कि प्रधानों द्वारा कराए गये निर्माण कार्यों का भुगतान किसी भी कीमत पर जिला प्रशासन को करना होगा। चाहे वह पन्द्रहवॉ वित्त, चौदहवां वित्त का कार्य हो अथवा मनरेगा का पक्का कार्य हो।
विज्ञापन

जिला महामंत्री रमेश यादव ने कहा कि जिला प्रशासन ने दबाव बनाकर प्रधानों से जबरदस्ती कायाकल्प, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्य केन्द्र आदि के कार्य पहले ही करा लिया। संचालन करते हुए राम भवन प्रसाद जिला महासचिव ने कहा कि पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के प्रश्चात प्रशासक होने का अधिकार नियमत: ग्राम प्रधानों का ही होता है। लेकिन प्रदेश सरकार ने प्रधानों के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजकोमल राजभर, राजाराम यादव, ब्लाक अध्यक्षगण हरिकेश यादव, प्रदुमन राय, नरसिंह सिंह, उमाकान्त यादव, चन्द्रभूषण यादव, उपेन्द्र नाथ यादव, श्रीराम सिंह, संतोष यादव, सुशील कुमार, नरेन्द्र चैहान, संजय कुमार, अप्पू यादव, दामोदर यादव, तिलेश्वर कवि, दिग्विजय यादव, रामभवन यादव, मनोज यादव, मुकेश राय, पप्पू चौहान, कंचन चौहान आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed