Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
'Viksit Bharat Yuva Samvad' (Developed India Youth Dialogue) held on Constitution Day
{"_id":"6b072f923c8252ef530681cd","slug":"viksit-bharat-yuva-samvad-developed-india-youth-dialogue-held-on-constitution-day-mau-news-c-295-1-mau1001-155653-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: संविधान दिवस पर हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद’, 100 से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: संविधान दिवस पर हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद’, 100 से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग
नगर के परदहां स्थित राजीव गांधी महिला पीजी कॉलेज में आयोजित विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम म
Link Copied
मऊ। संविधान दिवस के अवसर पर नगर के परदहा स्थित निजी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेरा युवा भारत द्वारा विकसित भारत युवा संवाद - संविधान दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक युवाओं एवं युवतियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने युवाओं को संविधान दिवस के महत्व एवं संवैधानिक मूल्यों से अवगत कराते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की प्रभारी डॉ. हुमा परवेज ने युवाओं को मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता एवं यूथ आइकन सुषमा पांडे ने युवाओं को प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के संकल्प, पंच प्रण एवं ग्यारह संकल्पों की जानकारी दी।
उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं प्रधानमंत्री जनधन योजना सहित केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्यों एवं लाभों से युवाओं को परिचित कराया। उन्होंने कहा कि बीते दशक में देश की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति पर प्रकाश डालते हुए गरीबी उन्मूलन, नक्सलवाद एवं नशे के विरुद्ध प्रयासों, दूरसंचार क्षेत्र में हुए विस्तार तथा यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान व्यवस्था में आए बदलावों का उल्लेख किया। युवाओं से इन उपलब्धियों को समझने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। अंतिम सत्र में अतिथियों एवं प्रतिभागियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।