फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   vidhyut apurti

24 घंटे से ठप है दो दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति

Fri, 05 Jul 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
vidhyut apurti
कोपागंज। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के तड़ियांव स्थित विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खामी से 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। बिजली गुल रहने से लोगों को जहां एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। इससे कृषि तथा कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। विद्युत उपकेंद्र डांड़ी तथा तड़ियांव विद्युत उपकेंद्र से कोपागंज क़स्बा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में विद्युत आपूर्ति की जाती है। तड़ियांव विद्युत सबस्टेशन से कोपागंज क़स्बा के आधे हिस्से सहित काछीकाला, सोड़सर, भदसा मानोपुर, तड़ियांव, मूंगमास, कल्याणपुर सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। बुधवार की तड़के सुबह तड़ियांव स्थित विद्युत उपकेंद्र के फीडर में तकनीमी खामी आने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। पानी के लिए इधर उधर लोग इधर उधर भटकते दिखाई दिए। उपभोक्ताओं का कहना था कि कभी विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खामी तो कभी लोकल फाल्ट से घंटों बिजली गुल हो जा रही है। कम बिजली मिलने से जहां एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। वहीं कृषि तथा कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है। इस बाबत तड़ियांव सबस्टेशन के जेई अजय गुप्ता का कहना है कि मरम्मत का कार्य चल रहा है जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed