फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   vidhaan parishad sadasy ke matadaan ke lie lae gae bailet pepar

विधान परिषद सदस्य के मतदान के लिए लाए गए बैलेट पेपर

Thu, 31 Mar 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
vidhaan parishad sadasy ke matadaan ke lie lae gae bailet pepar
मऊ। विधान परिषद सदस्य स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। बुधवार को मतदान के लिए मतपत्र आजमगढ़ से यहां लाए गए। मतपत्रों को यहां ट्रेजरी के डबल लाक में रखा गया। आजमगढ़ से मतपत्रों को यहां लाने की जिम्मेदारी डीपीआरओ अभिषेक शुक्ला को दी गई थी। डीपीआरओ आजमगढ़ से मतपत्रों को लेकर शाम को यहां पहुंचे। मतदान नौ को जबकि मतगणना 14 अप्रैल को होनी है। जिले में मतदान के लिए दस मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले के सभी नौ ब्लाक रतनपुरा, रानीपुर, मुहम्मदबाद गोहना, कोपागंज, घोसी, बड़रांव,परदहा दोहरीघाट और फतेहपुर मंडाव मुख्यालयों पर मततदान होगा। इसके अलावा नगर में नगरपालिका परिषद में भी मतदान केंद्र बनाया है। मतदाताओं की संख्या से दस प्रतिशत एक्स्ट्रा यानी 1958 मतपत्र यहां लाए गए हैं। इन मतपत्रों को ट्रेजरी के डबल लाक में सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed