फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   video uploaded on Instagram went viral boy and girl met before dead

प्यार का खौफनाक अंतः सुसाइड से पहले प्रेमी युगल ने बनाई रील, युवती ने तोड़ा था सिम, फिर किया मौत के हवाले

Thu, 02 May 2024 06:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 02 May 2024 06:43 PM IST
सार

Mau News: गुरुवार की सुबह गांव से कुछ दूर स्थित राय साहब के बागीचे में दोनों का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। सुबह शौच को गए गांव के ही कुछ लोगों ने शव को देखा। देखते ही देखते यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई।

विज्ञापन
video uploaded on Instagram went viral boy and girl met before dead
सुप्रिया और रूपेश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के लखनौर गांव के रूपेश राजभर (20) और सुप्रिया गोंड ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं। मरने से दोनों ने मुलाकात की थी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी अपलोड किया है। दोनों ने भोजपुरी के सैड सॉन्ग पर वीडियो बनाया था।

विज्ञापन




इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे के गले लगे हुए हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में सुप्रिया अपने मोबाइल का सिम तोड़ रही है। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो रूपेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। रूपेश-सुप्रिया की मौत के बाद यह वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... मऊ में एक ही फंदे से लटकता मिले प्रेमी युगल के शव, जांच में जुटी पुलिस; हत्या-आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपेश और सुप्रिया का मिलना-जुलना, दोनों के परिवार वालों को पसंद नहीं था। इसलिए दोनों पर नजर भी रखी जा रही थी। चोरी-छिपे कभी-कभार मोबाइल से बातचीत हो जाया करती थी। गुरुवार की सुबह बगीचे में दोनों की लाश मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मरने से पहले दोनों एक साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed