फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bodies of a loving couple found hanging in Mau

UP: मऊ में एक ही फंदे से लटकता मिले प्रेमी युगल के शव, जांच में जुटी पुलिस; हत्या-आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी

Thu, 02 May 2024 07:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 May 2024 07:39 AM IST
विज्ञापन
Bodies of a loving couple found hanging in Mau
मौके पर मौजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मऊ स्थित मधुबन में रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनौर गाँव में प्रेमी-प्रेमिका का शव एक ही फंदे से लटकता मिला। घर से कुछ दूर बागीचे में आम के पेड़ पर दोनों का शव लटकता देख लोग सन्न रह गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी भी करना चाहते थे। मगर घर वाले इसके खिलाफ थे। वहीं, पुलिस आत्महत्या एवं ऑनर किलिंग दोनों पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग 
बताया जा रहा है कि लखनौर गाँव के रुपेश राजभर पुत्र मंजीत राजभर (20) एवं सुप्रिया गोंड पुत्री संजय गोंड (15) के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।  गुरुवार की सुबह गांव से कुछ दूर स्थित राय साहब के बागीचे में दोनों का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। सुबह शौच को गए गांव के ही कुछ लोगों ने शव को देखा। देखते ही देखते यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। 


दोनों परिवारों में मचा कोहराम 
घटना की सूचना पर युवक-युवती दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव को लटकता देख दोनों परिवार के लोग सन्न रह गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। युवक के परिवार वाले हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगा रहे थे। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, इस हादसे से दोनों के परिवार सहित पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।



सीओ बोले-जांच के आधार पर होगी कार्रवाई
सीओ मधुबन अभय कुमार सिंह का कहना था कि लखनौर गांव में युवक-युवती का शव पेड़ से लटकता मिला है। प्रथम दृष्टि में आत्महत्या का मामला लग रहा है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात निकल कर सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच के आधार पर जो भी तथ्य निकल कर सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed