फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Video of Lekhpal taking bribe went viral, suspended

Mau News: लेखपाल का रिश्वत लेते वीडिया हुआ वायरल, निलंबित

Fri, 19 May 2023 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Video of Lekhpal taking bribe went viral, suspended
सरकार की तरफ चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को घूस देना पड़ रहा। ऐसे ही एक मामले में रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के अमरपुरा गांव का एक लेखपाल शुक्रवार को एक किसान से योजना का लाभ दिलाने के एवज में एक हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए वायरल वीडियो में देखा जा रहा है। माले का संज्ञान होने पर तहसीलदार सदर उमेश सिंह की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम सदर आनंद कन्नौजिया ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। साथ ही नायब तहसीलदार विनोद यादव को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के अमरपुरा गांव का एक लेखपाल रामआशीष राम शुक्रवार को एक किसान से योजना का लाभ दिलाने के एवज में एक हजार रुपये की रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। तहसीलदार सदर उमेश सिंह के समक्ष मामला आया तो वायरल वीडियो के मामले में रिपोर्ट एसडीएम सदर आनंद कन्नौजिया को भेजी गई।
विज्ञापन

इस पर आधार पर एसडीएम सदर आनंद कन्नौजिया ने लेखपाल रामआशीष राम को निलंबित कर दिया। साथ ही सदर तहसील के रजिस्ट्रार कार्यालय से संबद्ध कर दिया। मामले की जांच के लिए नायब तहसीलदार सदर विनोद यादव को जांच अधिकारी नामित किया है। एसडीएम सदर आनंद कन्नौजिया का कहना था कि निलंबित लेखपाल के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया जाएगा। आरोप पत्र जारी होने के बाद जांच अधिकारी को 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed