फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vice President of State Women Commission expressed

Mau News: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कम सामान्य प्रसव पर जताया असंतोष

Sun, 25 May 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Vice President of State Women Commission expressed
मऊ। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने रविवार को जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। महिला वार्ड में मरीजों की संख्या कम पाई गई, इसमें सामान्य प्रसव की संख्या कम और ऑपरेशन डिलीवरी कराने वालों की संख्या अधिक पाई गई।
विज्ञापन

100 बेड चिकित्सालय होने के बाद भी सामान्य प्रसव सहित अन्य सुविधाओं के लिए मरीज की संख्या कम मिलने पर उपाध्यक्ष ने असंतोष प्रकट किया। उपाध्यक्ष ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को शासन की तरफ से मरीजों को दी जा रही समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने के बाद उपाध्यक्ष वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कीं। जहां पर सभी व्यवस्थाएं सही पाई गईं। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। सरकार की तरफ से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में चिकित्सा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, महिला कल्याण विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed