फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Verification parties done in 161 criminal cases

Mau News: 10 साल पुराने 161 आपराधिक मामलों में दोनों पक्षों का हुआ सत्यापन

Wed, 18 Jun 2025 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Verification parties done in 161 criminal cases
वलीदपुर। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी द्वार चलाए जा रहे दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत पुलिस की टीमें 10 साल बाद वादी और आरोपियों के घर पहुंची। उनके बीच वर्तमान स्थिति की जांच की और दोनों का सत्यापन किया।
विज्ञापन

पुलिस टीम को दोनों पक्ष से किसी तरह का विवाद नहीं नजर आया। टीम ने 161 मामलों में दोनों पक्षों का सत्यापन किया। सीओ शीतला प्रसाद पांडेय और कोतवाल रविंद्र नाथ राय मंगलवार की शाम पडे़रुआ गांव में पहुंचे। 10 साल पहले धोबी और गोड़ परिवार के बीच मारपीट को लेकर पुलिस ने एससी एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

दोनों पक्षों से पूछताछ कर पता चला कि पीड़ित और आरोपी दोनों जनपद से बाहर रहकर नौकरी कर रहे हैं। कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार और मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर 161 मामलों में सत्यापन किया गया है।सत्यापन की जिम्मेदारी उप निरीक्षक लाल साहब गौतम, सरफराज खान, अरविंद कुमार यादव, वैभव कुमार पांडेय, माधुरी सागर और हल्का के पुलिसकर्मियों को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed