फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vending zones will be built at two places in the city, will get rid of jam

जाम से बचाने के लिए वेंडिंग जोन बनाने के लिए सर्वे

Wed, 17 Aug 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Vending zones will be built at two places in the city, will get rid of jam
नगर के सहादतपुरा में पटरी पर लगी दुकानों के चलते लगा जाम।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नगरपालिका प्रशासन ने नगर को जाम से बचाने के लिए वेंडिंग और नान वेंडिंग जोन निर्धारित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। नगर के दो स्थानों पर वेडिंग जोन बनाए बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले माह तक पटरी दुकानदारों को शर्तो के साथ स्टाल आवंटित कर दिया जाएगा। नगर के जिला अस्पताल, आजमगढ़ मोड़, भीटी, मिर्जाहादीपुरा चौक, फातिमा तिराहा, बाल निकेतन सहित विभिन्न स्थानों के दोनों पटरियों पर पटरी दुकानदारों के अतिक्रमण से जाम की स्थिति रहती है। इस परेशानी से लोग रोजना दो चार हो रहे हैं। शहर के प्रमुख मार्ग पर डिवाइडर बन जाने के बाद भी सड़क के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग से सड़क संकरी हो गई है। इससे भारी वाहन गुजरने के चलते आवागमन बाधित हो रहा है जिससे जाम की स्थिति पैदा हो रही है। अब नगरपालिका प्रशासन ने नगर में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए जिला अस्पताल के सामने, आजमगढ़ मोड़ के पास वेंडिग जोन बनाने की कवायद को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जबकि मिर्जाहादीपुरा चौक के आगे, भीटी तिराहा के आगे तथा सोनीधापा इंटर कालेज के सामने वेंडिग जोन बनाने के लिए सर्वे प्रक्रिया चल रही है। गाजीपुर तिराहा, भीटी तिराहा को नान वेडिंग जोन बनाया जाएगा। वेंडिग जोन के अंतर्गत आने वाले पटरी दुकानदारों को शर्तो के तहत सितंबर माह तक स्टाल आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अधिकारियों की मानें तो बारिश के चलते प्रक्रिया को पूरा कराने में समस्या आई है। नियम के अनुसार वेंडिंग जोन का चयन कर उनका जीआई टैग लैंडमार्क होना है। जगह नियत न होने के कारण ठेला व खोमचा वाले एक स्थान से दूसरे स्थान पर भ्रमण कर रहे हैं। जिससे बाजारों में जाम लग रहा है। वहीं पथ विक्रेताओं की एक ही मांग है कि यदि उनको उस स्थान से हटाया जाए तो यह भी बताया जाए कि किस स्थान पर उन्हें दुकान लगाने का स्थान मिल रहा है। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि बारिश के चलते आई बाधा से प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। सितंबर माह तक वेंडिग जोन में आने वाले पटरी दुकानदारों को स्टाल आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed