फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vehicles stuck in jam due to collision between trailer and truck on Azamgarh road

Mau News: आजमगढ़ मार्ग पर ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत से भी जाम में फंसे रहे वाहन

Thu, 18 Apr 2024 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vehicles stuck in jam due to collision between trailer and truck on Azamgarh road
दोहरीघाट। रामनवमी को लेकर गोरखपुर से अयोध्या मार्ग पर वाहनों के जाने की मनाही के बाद से दोहरीघाट में यातायात का दबाव बढ़ गया है। मंगलवार देर रात कस्बे में भीषण जाम लगा रहा। बाजार के आजमगढ़ रोड पर ट्रेलर ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी जिससे ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर खलासी बाल बाल बच गये लेकिन ट्रेलर गाड़ी बीच रोड मे खड़ा होने से पूरे दिन जाम लगा रहा। दोहरीघाट से नईबाजार और गोठा तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। घंटों जाम में फंसे राहगीर गर्मी में परेशान हो उठे।
विज्ञापन

अयोध्या में चैत्र रामनवमी पर लगने वाले मेला को देखते हुए गोरखपुर से लखनऊ रूट पर वाहनों के जाने पर पाबंदी लगा दी है। सभी वाहनों को गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर डायवर्ट कर दिया गया है। इससे शनिवार रात से ही दोहरीघाट में वाहनों की संख्या बढ़ गई। दोहरीघाट कस्बा से लेकर नई बाजार और गोंठा तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इससे भीषण गर्मी में आने-जाने वाले राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि ट्रैफिक पुलिस वाहनों को भीषण गर्मी में पास कराने में जुटे रहें। उधर, जाम बढ़ने पर दोहरीघाट मधुबन मार्ग, आजमगढ़ मार्ग, मऊ रोड और कस्बा पूरी तरह से चोक हो गया। इस दौरान पैदल निकलना भी मुश्किल रहा। जाम से परेशान राहगीरों ने बदले व्यवस्था को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed