फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vehicles parked on the side of the road in front of shops

दुकानों के सामने सड़क किनारे खड़े हो रहे वाहन

Sat, 21 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vehicles parked on the side of the road in front of shops
मऊ। नगर में अवैध पार्किंग को लेकर अब तक प्रशासन लापरवाह बना है। ऐसा पालिका के पार्किंग स्थल न बनवाने से हो रहा है। लोग दुकानों के सामने सड़क किनारे वाहनों को पार्क कर रहे हैं। इससे अवैध पार्किंग को बढ़ावा मिल रहा है तो यह जाम का सबब भी बन रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध पार्किग को लेकर सख्त निर्देश दिया है, नगर में ऐसा अवैध पार्किग स्थल तो कोई नहीं है। लेकिन नगर के मुख्य बाजार, गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, रोडवेज, मिर्जाहादीपुरा तिराह, भीटी चौराहा या सदर चौक के भीड़ भाड़ वाले बाजारों में अब तक कहीं पार्किग की जगह नगर पालिका ने तय नहीं की है। हालत यह है कि बाजारों में दो तथा चार पहिया वाहन चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर रहे हैं। सबसे बदतर हालत गाजीपुर तिराहा से बाल निकेतन तिराहा की है। यहां जाम अतिक्रमण के चलते लोग 15 मिनट का रास्ता 30 से 40 मिनट में तय करते हैें। सप्ताह के छह दिनों में यह समस्या बनी रहती है। सुबह और शाम को स्थिति और बिगड़ जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि प्रशासन अतिक्रमण हो लेकर सख्त है। जल्द अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed