फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Veer Bal Diwas is a symbol of determination to do anything to protect Indianness.

Mau News: भारतीयता की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है वीर बाल दिवस

Tue, 26 Dec 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Veer Bal Diwas is a symbol of determination to do anything to protect Indianness.
मऊ। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से वीर साहेबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह के मातृभूमि के लिए किए गए बलिदान को ध्यान में रखते हुए वीर बाल दिवस मद्धेशिया धर्मशाला के सभागार में मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि वीर बाल दिवस के रूप में एक नया अध्याय शुरू हुआ है।
विज्ञापन

वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है। ये दिन याद दिलाता है कि शौर्य की पाराकाष्ठा के सामने कम आयु मायने नहीं रखती। कहा कि वीर साहिबजादों से पूरा देश प्रेरणा ले रहा है। जब अन्याय और अत्याचार का घोर अंधकार था, तब भी निराशा को पल भर के लिए भी हावी नहीं होने दिया। हम भारतीयों ने स्वाभिमान के साथ अत्याचारियों का सामना किया।
विज्ञापन

हर आयु के हमारे पूर्वजों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने अपने लिए जीने के बजाय इस मिट्टी के लिए मरने का संकल्प लिया। जब तक हमने अपनी विरासत का सम्मान नहीं किया तब तक दुनिया ने भी हमारी विरासत को भाव नहीं दिया। आज जब हम अपनी विरासत पर गर्व करना शुरू किया है तब दुनिया का नजरिया भी बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा कि भारत का युवा किसी भी क्षेत्र में, किसी भी समाज में पैदा हुआ हो, उसके सपने असीम हैं। इन सपनों को पूरा करने के लिए सरकार के पास स्पष्ट रोड मैप है। भारत युवाओं का देश है और यह हमारी बड़ी ताकत है।वीर बाल दिवस गुरु गोबिंद सिंह के बेटों की शहादत की याद में मनाया जाता है। पिछले साल नौ जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के दिन प्रधानमंत्री ने यह घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर भरतलाल राही, बजरंगी सिंह, रमेश राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed