फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vedanta Warriors beat Super Kings by 45 runs

Mau News: वेदांत वॉरियर्स ने सुपर किंग्स की टीम को 45 रनों से हराया

Thu, 07 May 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vedanta Warriors beat Super Kings by 45 runs
नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित ग्राउंड में आयोजित वेदांत प्रीमियर लीग के मैच में शॉट लगता खिलाड - फोटो : 1
नगर के सहादतपुरा स्थित ग्राउंड पर चल रहे वेदांत प्रीमियर लीग में बुधवार को वेदांत वॉरियर्स और वेदांत सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया, जिसमें वेदांत वॉरियर्स ने वेदांत सुपर किंग्स को 45 रनों से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

बारिश के कारण मैच 18 ओवरों का खेला गया, जिसमें वेदांत वॉरियर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। निर्धारित 18 ओवरों में टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज सानिध्य राय ने 25 रन, आदर्श यादव ने 12 रन, वरुण खतनानी ने 15 रन, आदित्य सिंह गुल्लू ने 14 रन बनाए।
विज्ञापन

वेदांत सुपर किंग्स की तरफ से गेंदबाज अर्पित धनराज ने 3 विकेट, शेखर सरोज और राजा चौहान ने 2-2 विकेट, अनमोल यादव को 1 विकेट मिला। 124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत सुपर किंग्स के सभी बल्लेबाजों ने कप्तान को निराश किया। 18 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर टीम मात्र 78 रन ही बना सकी, जिसमें सर्वाधिक योगदान बल्लेबाज राघवेंद्र के 26 रन और आदर्श के 14 रन का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेदांत वॉरियर्स की तरफ से सफल गेंदबाज आदित्य सिंह गुल्लू और अयान अग्रवाल रहे, जिन्होंने 2-2 विकेट हासिल किए। मैच के हीरो अर्पित धनराज रहे। बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच कौशल यादव बने, बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच राघवेंद्र रहे और बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच आदित्य सिंह गुल्लू रहे।
मैच के अंपायर जियाउर्रहमान और अन्नू भारती रहीं। स्कोरिंग यश रघुवंशी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed