फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vedanta Cricket Club Mau beat Azamgarh by 3 wickets

Mau News: वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने आजमगढ़ को 3 विकेट से हराया

Tue, 03 Mar 2026 09:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Vedanta Cricket Club Mau beat Azamgarh by 3 wickets
नगर के सहादतपुरा स्थित ग्राउंड पर मंगलवार को दिलौरी क्रिकेट एकेडमी आजमगढ़ और वेदांत क्रिकेट क्लब के बीच अंडर 14 के तहत क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने आजमगढ़ को तीन विकेट से हराया। मैच में आजमगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 30 ओवर में 182 रन पर 9 विकेट गवां दिया। जिसमें बल्लेबाज रितेश यादव ने 42 रन,आर्यन यादव ने 30 रन0,अविरल यादव ने 21 रन, सूर्या ने 13 रन ,पायल ने 10 रन का योगदान दिया। वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ की तरफ से 38 रन एक्स्ट्रा के रुप में दिए । वहीं गेंदबाज राजा चौहान ने 3 विकेट ,विराट सिंह ने 2 विकेट ,अयान अग्रवाल, आर्यन चौरसिया, वैभव तिवारी को 1-1 विकेट मिला। 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत क्रिकेट क्लब की टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और जैद 1,प्रांजल 9 वेदांत दुबे और आदित्य 0 जल्दी आउट हो गए। उसके बाद अथर्व चतुर्वेदी ने 70 रन,वैभव तिवारी ने 47 रन, अर्पित धनराज ने 20 रन ने मैच में अपना अहम योगदान देकर मैच को अपने पक्ष में किया और 3 विकेट से विजेता हुए। आजमगढ़ की तरफ से गेंदबाजों ने 23 रन अतिरिक्त के रूप में दिया। अंपायर अंश सिंह, प्रवीण चौरसिया रहे। स्कोरिंग पुनीत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed