फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vedanta Cricket Club defeated Mau Cricket Academy Indara

Mau News: वेदांत क्रिकेट क्लब ने मऊ क्रिकेट एकेडमी इंदारा को हराया

Wed, 18 Feb 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Vedanta Cricket Club defeated Mau Cricket Academy Indara
नगर के इमिलिया स्थित मैदान पर मंगलवार को वेदांत क्रिकेट क्लब और मऊ क्रिकेट एकेडमी इंदारा के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें वेदांत क्रिकेट क्लब ने मऊ क्रिकेट एकेडमी इंदारा को तीन विकेट से हराया।
विज्ञापन

इंदारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम का पहला विकेट 0 के स्कोर पर गिरा। एक तरफ सत्यम पाण्डेय ने छोर संभाल के रखा। दूसरे छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरता रहा।
विज्ञापन

पूरी टीम 35 ओवर में 10 विकेट पर 221 रन बनाया। जिसमें बल्लेबाज सत्यम पाण्डेय ने 100 रन ,राहुल ने 14 रन ,रोहित ने 14 रन , आयुष 16 रन बनाया। वेदांत क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाज सुंदरम और राज कन्नौजिया ने 2-2 विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श, यश, प्रवीण, सलमान और यादवेंद्र को 1-1 विकेट मिला। 222 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत क्रिकेट क्लब के ओपनरों ने जीत की नींव रखी और पहले विकेट के लिए 135 रनो की साझेदारी निभाई।
जीशान ने 80 रन बना के आउट हुए लेकिन फरहान ने 33 रन और आर्यन ने 48 रन बनाया। 3 विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। मऊ क्रिकेट एकेडमी इंदारा की तरफ से सुधीर को सर्वाधिक 3 विकेट मिले।

राहुल, सत्यम, करन को 1-1 विकेट मिला। वेदांत क्रिकेट क्लब की तरफ से जीशान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। जीशान ने शानदार 88 रन की पारी खेली। आज के अंपायर अंतिम और ब्रजेश रहे। स्कोरिंग अजीत कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed