फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Van caught fire due to short circuit, saree worth lakhs burnt to ashes

Mau News: शार्ट सर्किट से वैन में लगी आग, लाखों की साड़ी जलकर राख

Tue, 18 Apr 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Van caught fire due to short circuit, saree worth lakhs burnt to ashes
थाना क्षेत्र के सहरोज मोड़ पर मंगलवार की दोपहर में एक वैन में शार्टसर्किट से वैन में आग लग गई। आग से वैन चालक किसी तरह से बाहर निकला और अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने एक मशक्कत से आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग की घटना में लाखों रुपये की साड़ी जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार शाहिद कमाल निवासी घोसी अपनी वैन में साड़ी लादकर मंगलवार की दोपहर में मऊ जा रहा था। कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज मोड़ के पास वैन में शार्टसर्किट होने से आग लग गई। किसी प्रकार शाहिद और चालक ने वाहन से कूदकर जान बचाई। देखते देखते वैन जलने लगी।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। तबतक वैन और वैन में रखी साड़ियां जलकर राख हो गईं।
----------------
बगीचे में लगी आग
-पिपरीडीह। सरायलखंसी के खरगजेपुर ग्राम सभा में किसी ने गेहूं के खेत में गिरे अवशेषों में आग लगा दी। आग धीरे धीरे बढ़ते हुए मजखनी गांव की तरफ बढ़ने लगी।वही पछुआ हवा तेज चलने के कारण मजखनी गांव में बास, आम पीपल, जामुन आदि बगीचों में आग तेजी से फैल गई। आग धीरे धीरे मजखनी गांंव की तरफ बढ़ने लगी। बगीचे में भीषण आग लगी देखकर गांव के लोगो ने बाल्टी में पानी लेकर बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा के कारण आग विकराल होती गई।
विज्ञापन

इसी बीच आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को दी। आग लगने की सूचना मिलते ही एसओ सरायलखंसी एसएन राय मयफोर्स मौके पर पहंुचे। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, गांव के नीरज सिंह एडवोकेट, जगरनाथ यादव, शशी सिंह आदि लोगों ने बताया कि आग के कारण बगीचे में लगे पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed