{"_id":"679fb1ade44b9f2c16043f64","slug":"vagdevi-will-be-seated-in-puja-pandals-built-at-18-places-mau-news-c-295-1-svns1028-123637-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 18 स्थानों पर बने पूजा पंडालों में विराजेंगी वाग्देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 18 स्थानों पर बने पूजा पंडालों में विराजेंगी वाग्देवी
विज्ञापन
मऊ। जिले में सोमवार को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। 18 स्थानों पर बने पूजा पंडालों में वाग्देवी विराजेंगी। पंडालों में दो दिनों तक मां सरस्वती की पूजा अर्चना होगी। जिले में सरस्वती पूजन की तैयारी अंतिम दौर में हैं। मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। पं. वीरेंद्र शुक्ल के अनुसार, वसंत पंचमी का दिन गृह प्रवेश से लेकर विवाह संबंधी कार्यों के लिए भी शुभ माना जाता है।
इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने का खास महत्व होता है। वसंत पंचमी पर जो कोई भी मां सरस्वती की विधि विधान पूजा कर सकता है।
इस दिन विधि-विधान से मां सरस्वती जी की पूजा करने से अज्ञानता का अंधकार खत्म हो जाता है। नगर क्षेत्र के ब्राह्मण टोला स्थित राजगद्दी मैदान, अंधामोड़, संस्कृत पाठशाला, सहादतपुरा, नरईबांध, उमापुर, अलीनगर, कोपागंज स्थित चेलाराम का पुरा, बड़ी रस्तीपुर, छोटी रस्तीपुर, बगली पिंजड़ा, डुमरांव, सलाहाबाद, बकवल, बेलचौरा में पूजा पंडाल बनाए हैं।
यहां मां सरस्वती की प्रतिमा आ गई है। पट नहीं हटा है। इसके अलावा शिक्षण संस्थाओं में भी सरस्वती पूजन का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में देरशाम तक सरस्वती पूजा की तैयारी चलती रही।