{"_id":"624f2f155709904151331ca2","slug":"vaccination-of-missed-babies-and-pregnant-women-started-under-mission-indradhanush-mau-news-vns6471597195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्रधनुष के तहत छूटे शिशुओं और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इंद्रधनुष के तहत छूटे शिशुओं और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण प्रारंभ
नगर के पीएचसी हनुमान नगर भीटी में बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाते जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बीके य?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। जनपद में मिशन इंद्रधनुष के दूसरे चरण का शुभारंभ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.बीके यादव ने नगर के हनुमान नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पोलियो ड्राप पिलाने के साथ किया गया। इसके अंतर्गत जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिशन इंद्रधनुष के तहत किन्हीं कारणवश टीकाकरण से छूटे शिशुओं और गर्भवती के लिए यह विशेष सत्र लगाकर उन्हें लाभ देने की शुरुआत की गई है। यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। सीएमओ डॉ. श्याम नरायन दुबे ने बताया कि अभियान के तहत जिले से 12,104 बच्चों के टीकाकरण और गर्भवती के लिये टीटी टीकाकरण के लिये 2,844 महिलाओं का लक्ष्य है। इसी के साथ जिले के केवल ग्रामीण क्षेत्र के जापानी बुखार (जेई) टीकाकरण के अभियान की भी शुरुआत हो गई है। डीआईओ डॉ बीके यादव ने बताया कि पोलियो या पोलियो मेलाइटिस एक गंभीर और खतरनाक बीमारी है, जो गंदगी में पनपने वाले पोलियो वायरस से होता है। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेकं राय, यूनिसेफ के डीएमसी सौरभ सिंह, यूएनडीपी के कामाख्या मौर्य, देवेंदर यादव, सुमित तथा प्रवीण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।