{"_id":"63a0463698c4f17f8b2e4c88","slug":"v-mart-sealed-by-mau-administration-action-taken-for-not-taking-fire-noc-and-any-equipment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"V-Mart को मऊ प्रशासन ने किया सील : फायर एनओसी नहीं लेने और इक्यूपमेंट नहीं लगाने पर लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
V-Mart को मऊ प्रशासन ने किया सील : फायर एनओसी नहीं लेने और इक्यूपमेंट नहीं लगाने पर लिया एक्शन
Mon, 19 Dec 2022 04:38 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 19 Dec 2022 04:38 PM IST
सार
मऊ शहर के सबसे व्यस्त इलाके में स्थित शॉपिंग मॉल वी-मार्ट पर जिला प्रशासन और अग्नीशमन विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। फायर एनओसी और फायर फाइटिंग से संबंधित उपकरण नहीं होने पर सील कर दिया।
विज्ञापन
मऊ में वी-मार्ट सील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिला प्रशासन और अग्नीशमन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई से मंगलवार को शहर के मॉल संचालकों में हड़कंप मच गया। फायर एनओसी नहीं लेने पर टीम ने नगर के एक शॉपिंग मॉल को सील कर दिया। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश सिंह के निर्देश पर मुख्य अग्नीशमन अधिकारी के वर्मा ने की।
विज्ञापन
के वर्मा ने बताया कि सहादतपुरा स्थित वी-मार्ट में सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट और विभाग की टीम ने औचक जांच की तो वहां फायर फाइटिंग से संबंधित उपकरण सहीं नहीं पाए गए। इतना ही नहीं संचालक के पास फायर एनओसी भी नहीं था। वहीं नियम को ताक पर रखकर अन्य निकासी द्वार न केवल बंद थे, बल्कि वहां सामान रखा गया था।
विज्ञापन
पहले भी अधिकारियों ने दी थी हिदायत
इससे पहले दो बार के निरीक्षण में इस तरह की लापरवाही मिली थी। तब इसे दुरस्त करने की हिदायत दी गई थी। बावजूद न तो एनओसी लिया गया। मानक के अनुरूप मॉल का संचालन भी होता नहीं मिला। यह प्रतिष्ठान नगर के ऐसी लोकेशन पर है जहां लोगों का गतिविधियां सबसे ज्यादा रहता है। प्रशासन की इस कार्रवाई से दूसरे बड़े प्रतिष्ठानों में खलबली मची रही।
विज्ञापन