फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Utsav Kumar won the gold medal in the Under-18 5000m race walk.

Mau News: 5000 मीटर रेस वॉक में अंडर 18 वर्ग में उत्सव कुमार ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 25 Aug 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Utsav Kumar won the gold medal in the Under-18 5000m race walk.
61वें यूपी स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियन​शिप 2026 में मधुबन तहसील क्षेत्र के एथलीट उत्सव कुमार
मऊ। प्रयागराज में 23 अगस्त से चल रही 61वें यूपी स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में मधुबन तहसील क्षेत्र के एथलीट उत्सव कुमार ने 5000 मीटर रेस वॉक में अंडर 18 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का परचम फहराया है। जबकि अंडर 16 वर्ग में मुहम्मदाबादगोहना तहसील क्षेत्र के आदित्य यादव ने 60 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जिले का परचम लहराया है। खेल अधिकारियों सहित खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

5000 मीटर रेस वॉक में अंडर 18 वर्ग में पहली बार मधुबन तहसील के एथलीट उत्सव कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का परचम लगाया है। एथलीट उत्सव कुमार और मुहम्मदाबादगोहना तहसील क्षेत्र के आदित्य यादव डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रेक्टिस करते हैं। बधाई देने वालों में क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह, डाॅ. एससी तिवारी, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी, कंचन तिवारी, सचिव पारस नाथ सिंह आदि ने शानदार सफलता पर दोनों एथलीट को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed