फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Use of vote gives authority to form government: DM

मत का प्रयोग सरकार बनाने का देता है अधिकार : डीएम

Mon, 25 Jan 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Use of vote gives authority to form government: DM
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नगर के सोनीधापा इंटर कालेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शपथ लेते म? - फोटो : MAU
मऊ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस नगर स्थित सोनी धापा इंटर कालेज के मैदान में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने किया। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम अपने मत का प्रयोग कर अपनी पसंद की सरकार बना सकते हैं, जो आने वाले समय में हमारा और हमारे देश-प्रदेश का विकास कर सके। इसके लिए जरूरी है कि हम अपने सहित अपने परिवार का वोट अवश्य दिलाएं।
विज्ञापन

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। इसके साथ ही सरकारी विभागों की तरफ से स्टाल लगाकर सरकार की तरफ से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अमृत पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत, चंद्रा पब्लिक स्कूल, आलियॉ गर्ल्स इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, सोनी धापा इंटर कालेज, राजीव गांधी महिला पीजी कालेज, जीवनराम इंटर कालेज, संत जोसफ इण्टर कालेज, एएल नोमानी इंटर कालेज द्वारा भाषण, सामूहिक नृत्य, एकांकी, नाटक, गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला खादी एवं ग्रामोद्योग, राष्ट्रीय बालिका विकास, पशुपालन विभाग, कौशल विकास विभाग, कृषि विभाग, सहित समस्त विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
डीएम अमित सिंह बंसल ने मतदाताओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इसी क्रम में तीन बीएलओ एवं दो सुपरवाइजरों को उनके अच्छे कार्यो के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने एनसीसी, एनएसएस, स्काउट के बच्चों की झांकी को हरी झंडी दिखाकर मतदाताओं के जागरूकता के लिए रवाना किया।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed