फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Urea being sold at a high rate

महंगी दर पर बेची जा रही यूरिया

Sun, 23 Dec 2018 11:27 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Sun, 23 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Urea being sold at a high rate
UREA
जिले में मौजूद सरकारी साधन समितियों पर खुले आम यूरिया की कालाबाजारी की जा रही। किसानों से तय मूल्य 299 के स्थान पर 310 से लेकर 350 रुपया प्रति बोरी यूरिया की बिक्री की जा रही है। किसानों के शिकायत करने के बाद भी स्थिति जस की तस है। प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है कि समितियों के साथ ही प्राइवेट दुकानों पर भी लूट मची है। 
विज्ञापन

 
जिले में 92 न्यायपंचायतों में 92 साधन सहकारी समितियों की गोदामों सेेे उर्वरकों की बिक्री होती है। इसी प्रकार सभी ब्लाक मुख्यालयों पर राजकीय  कृषि बीज भंडारों एग्रो और एफसीआई तथा कुछ अन्य सहाकरी संस्थाओं से उर्वरकों की ब्रिकी का प्रावधान है। जिले में 112 निजी लाइसेंसी उर्वरक विक्रेता हैं। जिले में साधन सहकारी समितियों का रबी सीजन में यूरिया का लक्ष्य दस हजार मीट्रिक टन का है। लेकिन 6600 एमटी यूरिया आई है। किसान साधन सहकारी समितियों के मिलने वाले उर्वरकों की गुणवत्ता, वजन और कीमत आदि को लेकर काफी भरोसा करते हैं। लेकिन इस रबी सीजन में उर्वरकों की उपलब्धता काफी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


समितियों के सचिवों की लंबी हडताल के चलते बुवाई के सीजन में डाई की उपलब्धता समितियों पर नहीं हो सकी। इससे किसानों को अधिक कीमतों पर डाई खरीदनी पड़ी। बुवाई के समय भी किसान डाई के साथ यूरिया मिलाकर छिडकाव करते हैं। सिंचाई के समय तो यूरिया का ही छिडकाव किया जाता है। लेकिन किसानों की शिकायत है कि यूरिया इस समय कहीं भी नियत दर पर नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता देवपक्राश राय और राकेश सिंह कहते हैं कि यूरिया की कालाबाजारी रोक पाने में प्रशासन पूरी तरह विफल हैं। एआर कोआपरेटिव विवेक कौशल कहते हैं कि ऊंची दरों पर यूरिया बेचने की शिकायत उन्हें नहीं मिली है लेकिन यदि कहीं भी अधिक कीमत पर यूरिया बेचे जाने की पुष्टि हुई तो संबंधित सचिव के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed