फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Upset by the negligence of the authorities, villagers in Purwa Cheruiya have started building the road themselves.

Mau News: पुरवा चेरुइया में जिम्मेदारों की अनदेखी से नराज ग्रामीण खुद बनाने लगे सड़क

Tue, 01 Sep 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Upset by the negligence of the authorities, villagers in Purwa Cheruiya have started building the road themselves.
कोपागंज के चेरुइया में सड़क की मरम्मत करते ग्रामीण।संवाद
कोपागंज। विकास खंड के ग्रामसभा लैरो बेरुवार के पुरवा चेरुइया में लंबे समय से बदहाल पड़े खड़ंजा मार्ग की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने अब खुद पहल की है। जिम्मेदारों से कई बार शिकायत के बावजूद मार्ग की मरम्मत न होने पर ग्रामीणों ने श्रमदान के जरिए रास्ते को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि खड़ंजा मार्ग की हालत लंबे समय से खराब है। बारिश के दौरान स्थिति और बदतर हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मार्ग की मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान को कई बार सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं आगे बढ़कर श्रमदान से मार्ग की मरम्मत कराने का निर्णय लिया। ग्रामीणों के अनुसार, नागा यादव के घर से रामअवध के घर तक खड़ंजा मार्ग की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसमें चंद्रभान यादव, सुरेश यादव, रामाशीष यादव, स्वामीनाथ यादव, पंकज यादव, संजय यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदारों को कई बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के अन्य खराब मार्गों का भी निरीक्षण कराकर उनकी मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed