फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uproar over molestation of girls, women in procession

बरात में युवतियों, महिलाओं से छेड़खानी पर हंगामा

Wed, 11 May 2022 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Uproar over molestation of girls, women in procession
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नौ मई की रात आई बरात में गांव के ही कुछ मनबढ़ों ने महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी की। विरोध पर उन्होंने पथराव कर दिया। जिससे दो लोग घायल हो गए। इस दौरान कन्या के घर वालों को भी पीटा। बुधवार को कन्या पक्ष के प्रार्थनापत्र देने और एसपी के आदेश पर सात नामजद आरापियों सहित कई अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। सोमवार की रात एक व्यक्ति की भतीजी की बरात आई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव का ही नीरज लड़कियों एवं महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें एवं छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने धर्मेंद्र, अरविंद, चंदन, आशीष, आलोक, संतोष सहित अपने अन्य साथियों को बुला लिया। सभी ईंट पत्थर चलाने लगे। जिससे अफरा तफरी मच गई। महिलाएं घर में घुसी तो उत्पाती भी घर में घुसकर छेड़खानी करने लगे। बीच बचाव कर रहे परिवार के दो लोगों को गंभीर चोटें आईं। बात बढ़ती देख लोगों ने 112 पुलिस को फोन किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस को देख शरारती तत्व फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से बुधवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना दिया गया। प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed