{"_id":"6392338da376fe5490582e80","slug":"uproar-over-molestation-of-dancer-12-people-injured-in-fight-one-serious-mau-news-vns687608045","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नर्तकी से छेड़खानी पर हंगामा, मारपीट में 12 लोग घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नर्तकी से छेड़खानी पर हंगामा, मारपीट में 12 लोग घायल, एक गंभीर
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा बाजार स्थित एक मैरिज हाल में बुधवार की देर रात बरात में डीजे पर नर्तकी से छेड़छाड़ को लेकर बराती-डीजे पार्टी के सदस्यों में विवाद हो गया। मारपीट में बारह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रतनपुरा सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रतनपुरा स्थित एक मैरिज हाल पर बुधवार की शाम एक वैवाहिक कार्यक्रम था। जहां रात करीब साढ़े दस बजे डीजे पर लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने नर्तकी से छेड़खानी कर दी। बवाल होने के बाद आयोजक ने कार्यक्रम रुकवा दिया। इससे नाराज बरातियों ने डीजे स्वामी की पिटाई कर दी।
मारने पीटने से नाराज डीजे के सदस्यों ने बाहर से अपने साथियों को इसकी सूचना देकर बुला लिया। इसके बाद बराती जब खाना खाकर अपने घर जाने की तैयारी में बाहर निकले तो इन लोगों ने लाठी-डंडे, ईट ,पत्थर से उनपर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से 12 बराती घायल हो गए। एक की स्थिति गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच वैवाहिक कार्यक्रम पूरा हुआ।