फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Upheaval in Ghaghra deepens crisis in Devara region of Madhuban

घाघरा में उफान से मधुबन के देवारा क्षेत्र में गहराया संकट

Sun, 23 Aug 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Upheaval in Ghaghra deepens crisis in Devara region of Madhuban
दुबारी (मऊ)। घाघरा नदी में एक बार फिर उफान आने से देवारा इलाकों के लोगों को मुश्कलें बढ़ती ही जा रही है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में दो सेमी की बढोत्तरी दर्ज की गई। टापू में तब्दील 20 गांवों के लोग जहां खानाबदोश की जिंदगी जीने को विवश हैं। वही 50 किमी एरिया में जलमग्न हजारों एकड़ फसलें नष्ट होने से पशुओं के चारा का संकट उत्पन्न हो गया है। लेकिन शासन प्रशासन की तरफ से अभी तक एक पाई का मुआवजा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

घाघरा नदी में उफान आने से देवारा क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो रविवार को 66.58 मीटर रहा। जबकि शनिवार को 66.58मीटर रहा। नदी के खतरा बिंदु से 27सेमी ऊपर बहने से धर्मपुर नई बस्ती, जरलहवा, नकीहवा, बिंटोलिया, खैरा बिशुन का पुरा, बिंदर का पुरा, हाता, चौहानपुर, लीलहवा, बईरकंटा, भगत का पुरा, धुस, मनमन का पुरा, पब्बर का पुरा, दुबारी, नयी बस्ती, चक्की मुसाडोही, बरोहा, कुंवरपुरवा, गजियापुर छावनी, मोलनापुर, बलुआ, परसिया, जयराम गिरी, टाडी़, सुन्नर का पुरा आदि गांवों में काफी समय से बाढ़ का पानी जमा होने से लोगों को बंधों पर शरण लेकर खानाबदोश की जिंदगी जीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सभी मुख्य मार्ग तथा संपर्क मार्ग डूबे रहने से आवागमन ठप है पर्याप्त मात्रा में नाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। 50किमी से अधिक एरिया में जलमग्न हजारों एकड़ फसलें नष्ट होने से पशुओं के चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। लेकिन अभी तक शासन प्रशासन की तरफ से किसानों को एक पाई का मुआवजा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed