फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP TET: 983 candidates skipped the exam on the final day.

यूपी टीईटी : अंतिम दिन 983 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 05 Jul 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
UP TET: 983 candidates skipped the exam on the final day.
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज परीक्षा केंद्र से यूपी टीईटी की परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं।स
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) शनिवार को केवल सुबह की पाली में कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर कड़ी जांच-पड़ताल के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सहायक केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा पर नजर रख रहे थे। परीक्षा में पंजीकृत 10415 के सापेक्ष 9432 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थी उत्साह से लबरेज दिखे।
विज्ञापन

यूपीटीईटी को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में डीसीएसके पीजी कॉलेज ब्लॉक ए, डीसीएसके पीजी कॉलेज ब्लॉक बी, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी बालिका इंटर कॉलेज, टाउन इंटर कॉलेज, नेहरू इंटर कॉलेज रतनपुरा सहित 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के लगभग दो घंटे पूर्व से ही अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजनों की भीड़ लगी रही। परीक्षा केंद्र के मेन गेट पर कड़ी जांच-पड़ताल के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष भेजा गया।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सहायक केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा पर नजर रख रहे थे। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी चक्रमण कर परीक्षा का जायजा ले रहे थे।
पहली पाली 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्राथमिक स्तर की परीक्षा हुई। परीक्षा में 10415 के सापेक्ष 9432 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा देकर परीक्षा केंद्रों से बाहर निकल रहे अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह दिखा।
000000000000
परीक्षा के बाद मुख्य मार्ग पर लगा जाम
मऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के बाद पहले दिन बृहस्पतिवार को पहली पाली की परीक्षा के बाद अभ्यर्थी सड़कों पर निकले तो प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति रही। नगर के बाल निकेतन, रोडवेज, फातिमा तिराहा सहित विभिन्न मार्गों पर लगभग 20 मिनट जाम की स्थिति रही, इसके चलते लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। जाम होने के चलते लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

मुहम्मदाबाद गोहना में लगा तीन किमी लंबा जाम
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) की दूसरी पाली में जब परीक्षा देकर अभ्यर्थी सड़कों पर निकले तो मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के प्रमुख मार्ग पर तीन किमी तक लगभग 20 मिनट तक लंबा जाम लग गया। इससे गंतव्य तक पहुंचने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त कराया।


तीन दिन की पांच पाली में 4428 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा दो जुलाई से चार जुलाई तक पांच पालियों में हुई। परीक्षा में 54022 के सापेक्ष 49594 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों पर नजर डाली जाए तो दो जुलाई को दो पाली की परीक्षा में 22128 के सापेक्ष 20026 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। तीन जुलाई को दो पाली की परीक्षा में 21479 के सापेक्ष 20136 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। चार जुलाई को मात्र एक पाली की परीक्षा में 10415 के सापेक्ष 9432 अभ्यर्थी शामिल हुए।

प्रतिक्रिया---
परीक्षा की तैयारी बेहतर होने के चलते पेपर शानदार रहा। परीक्षा को लेकर तनाव में थी, लेकिन पेपर अच्छा हुआ। - चंद्रकला, आजमगढ़
पेपर आशा के अनुरूप रहा। प्रश्नपत्र में आए सभी प्रश्नों को टच की हूं। अच्छा स्कोर आने की उम्मीद है। - बृजबाला, आजमगढ़
पेपर सरल रहा। तैयारी अच्छी रहने के चलते प्रश्नों को हल करने में समस्या नहीं आई। -गोपाल, घोसी
पेपर अच्छा रहा। प्रश्नपत्र में आए सभी प्रश्नों को हल किया हूं। अच्छा नंबर मिलने की उम्मीद है। - मनीष कुमार, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed