फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP seed certification institution of district headquarters restored

जिला मुख्यालय की उप्र बीज प्रमाणीकरण संस्था पुनर्स्थापित

Fri, 25 Jun 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
UP seed certification institution of district headquarters restored
मऊ जिला मुख्यालय स्थित उप्र बीज प्रमाणीकरण संस्था पुनर्स्थापित होगी। शासन की तरफ से उप निदेशक की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

इससे जिले के बीज उत्पादक किसानों को काफी फायदा मिलेगा। इससे किसानों में खुशी है।
शासन की तरफ से वर्ष 2006 मेें करोड़ों की लागत से बीज प्रमाणीकरण संस्था का प्रयोगशाला तथा संभागीय कार्यालय स्थापित किया गया। इससे मऊ, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ के बीज उत्पादक किसानों को लाभ मिल रहा था। विभागीय उदासीनता तथा व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार न होने के चलते संस्था घाटे में चलने के चलते वर्ष 2016 में पीलीभीत स्थानांतरित कर दिया गया था। साथ ही वाराणसी संभाग से संबद्ध कर दिया गया था।इससे बीज उत्पादक किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।इस मामले में कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के सहरोज निवासी भाजपा नेता राघवेंद्र राय शर्मा ने मुख्यमत्री को पत्र भेजा था। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीज प्रमाणीकरण संस्था के निदेशक से रिपोर्ट मांगा। जवाब में निदेशक डॉ. ओमवीर सिंह ने बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था वाराणसी संभाग के मऊ इकाई को पूर्ण रूप से विकसित कराते हुए संचालित किया जाना है। जिसका उत्तरदायित्व संबंधित संभाग के प्रभारी उपनिदेशक का होगा। प्रभारी उपनिदेशक द्वारा इस प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि बीज उत्पादन क्षेत्र में बढ़ोत्तरी हो। साथ ही बीज उत्पादन में किसान आत्मनिर्भर हो सकें। निदेशालय से संस्था के उप निदेशक की तैनाती की गई है। वाराणसी संभाग के मऊ इकाई को पूर्ण रूप से विकसित करने के शासन के फरमान से जिले के किसानों में हर्ष का माहौल है। इस बाबत उप्र बीज प्रमाणीकरण संस्था के नवनियुक्त उप निदेशक सुभाष यादव का कहना है कि बीज उत्पादन क्षेत्र में जिले को अग्रणी बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed