फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Politics Anil Rajbhar took jibe at SBSP President om prakash rajbhar on abbas ansari remarks

UP: मंत्री अनिल राजभर ने सुभासपा अध्यक्ष पर कसा तंज, बोले- जिसकी गाड़ी में बैठकर घूमे उसे ही बना दिया बेगाना

Mon, 07 Nov 2022 09:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Nov 2022 09:24 PM IST
सार

माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र व मऊ सदर सीट से सुभासपा के विधायक अब्बास अंसारी को ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी का नेता बताया। उनके इस बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन
UP Politics Anil Rajbhar took jibe at SBSP President om prakash rajbhar on abbas ansari remarks
मऊ स्थित अस्पताल में मंत्री अनिल राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी को समाजवादी पार्टी का नेता बताए जाने के लेकर सुभासपा ओमप्रकाश राजभर पर मंत्री अनिल राजभर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि  जिसकी गाड़ी में बैठकर बांदा और चित्रकूट की यात्रा की, जिसे सभी दुनिया के सामने अपना पुरजोर समर्थन दिया। उसे ही आज बेगाना करते हुए दूसरी पार्टी को बताना ओमप्रकाश राजभर की धूर्तता को जाहिर करती है।

विज्ञापन


सोमवार को मऊ स्थित एक निजी अस्पताल में गाजीपुर निवासी घायल युवक को देखने पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुभासपा अध्यक्ष को अपनी बातों से पलटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन


जिसकी गाड़ी में बैठकर आप घूमे, चुनाव में जिसका पूरा समर्थन किया। उसे आज किसी ओर का बताकर जनता की आंख में धूल झोंकने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। सच पूरा प्रदेश जानता है। वहीं ओमप्रकाश राजभर के बदले बयान के पीछे ईडी की कार्रवाई की डर की बात पर बोले कि अब तो यह वो ही जानें। इस बात को जवाब तो ओमप्रकाश राजभर ही बेहतर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में घायल युवक से मिलने पहुंचे दोनों नेता

UP Politics Anil Rajbhar took jibe at SBSP President om prakash rajbhar on abbas ansari remarks
मऊ स्थित अस्पताल में मंत्री अनिल राजभर - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के बड़ेसर थाना के बृजेश राजभर पर कुछ दिन पूर्व हमला हुआ था। वो मऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को घायल बृजेश का हाल जानने के लिए सुभासपा अध्यक्ष मऊ पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को समाजवादी पार्टी का नेता बताया था। सोमवार को बृजेश से मिलने अनिल राजभर पहुंचे।
पढ़ें: ओमप्रकाश राजभर बोले- सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी समाजवादी पार्टी के नेता

हालचाल जानने के बाद हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। अनिल राजभर ने कहा कि ओमप्रकाश जी को तो घटना के दिन ही आ जाना चाहिए था, यह तो उनके विधानसभा का मामला है। वहीं घायल युवक को देखने के दौरान ओमप्रकाश राजभर द्वारा अपने ही सदर विधायक अब्बास अंसारी को समाजवादी पार्टी का नेता बताए जाने पर जमकर बरसे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed