फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Abbas Ansari News Omprakash Rajbhar said SBSP MLA Abbas is leader of Samajwadi Party

Abbas Ansari News: ओमप्रकाश राजभर बोले- सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी समाजवादी पार्टी के नेता

Sun, 06 Nov 2022 01:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Nov 2022 01:53 PM IST
सार

मऊ पहुंचे सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को समाजवादी पार्टी का नेता बताया। 

विज्ञापन
Abbas Ansari News Omprakash Rajbhar said SBSP MLA Abbas is  leader of Samajwadi Party
मऊ में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र व मऊ सदर विधानसभा सीट से विधायक अब्बास अंसारी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। जहां प्रयागराज में आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया है। वहीं रविवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने उन्हें पार्टी का नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी का नेता बताया।

विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती एक युवक को देखने पहुंचे थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मऊ सदर से अब्बास अंसारी सुभासपा के सिंबल पर चुनाव जरूर लड़े, लेकिन वे समाजवादी पार्टी के नेता और प्रत्याशी थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी ने उन्हें 12 सीटें दी थी। जिनमें से एक अब्बास अंसारी का भी था । ऐसे में अब्बास को पार्टी से निकालने के सवाल पर कहा कि यह हमारा काम नहीं, चुनाव आयोग का काम है। बाकी समाजवादी पार्टी क्या करती है इस बारे में कुछ नहीं कहना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने बयानों से हमेशा चर्चा में बने रहने वाले ओमप्रकाश राजभर ने फिर ऐसा बयान दे दिया जिससे सियासी पारा चढ़ना तय है। मालूम हो कि माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को ईडी ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद ओमप्रकाश राजभर ने पलटी मारते हुए अपने ही विधायक अब्बास अंसारी से किनारा करना शुरू कर दिया है।

लोकसभा चुनाव 2024 होगा काफी रोचक

टिकट के लिए पैसे लेने के आरोप पर उन्होंने कहा कि सुभासपा में किसी भी प्रत्याशी से कोई पैसा नहीं लिया गया। अलबत्ता कई प्रत्याशी ऐसे थे जो बेहद गरीब थे। उन्हें पार्टी द्वारा पैसा देकर चुनाव लड़ाया गया। भारतीय जनता पार्टी से नजदीकियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा संबंध से सभी दलों और उनके नेताओं से है। समय-समय पर संबंधों का निर्वहन भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि सुभासपा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारी में जुटी हुई है। कहा लोकसभा चुनाव काफी रोचक होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed