{"_id":"6855778baae8772efc09cc71","slug":"up-crime-young-man-was-shot-in-middle-of-market-miscreant-was-chasing-him-for-long-time-in-mau-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: बीच बाजार में युवक को मारी गोली, काफी देर से पीछा कर रहा था बदमाश; बाइक ओवरटेक कर पहले दी थी गाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: बीच बाजार में युवक को मारी गोली, काफी देर से पीछा कर रहा था बदमाश; बाइक ओवरटेक कर पहले दी थी गाली
Fri, 20 Jun 2025 08:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 20 Jun 2025 08:32 PM IST
सार
Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गोली चलने की सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के साथ ही घायल को अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मऊ में घायल युवक का इलाज करते डाॅक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Crime News: मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नोनियापुर मोड के पास शुक्रवार की शाम 6:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को मनबढ़ ने गोली मार दी। गोली युवक के कमर में लगी, घटना के समय घायल युवक बाजार से वापस घर लौट रहा था। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
घायल युवक की पहचान नोनियापुर गांव निवासी अखिलेश कुमार (20) अपने गांव के एक साथी के साथ बाइक से मुहम्मदाबाद गोहना गया हुआ था। लौटते समय पहले से पीछा कर रहे हमलावरों ने अखिलेश की बाइक को ओवरटेक कर रोका। उसके रुकते ही उससे गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन
इस बीच जब तक वह कुछ समझ पाता कि हमलावर ने असलहा निकालकर उसके कमर में गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी भाग हो गए। वहीं, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने घायल अखिलेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना में ले जाकर भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना को लेकर खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन