फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Congress president ajai rai said difference between words and actions of Samajwadi Party

I.N.D.I.A की राजनीति में विवाद: कांग्रेस अध्यक्ष का अखिलेश पर निशाना, 'घोसी जीतने वाले किसी भ्रम में ना रहें'

Wed, 13 Sep 2023 04:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 13 Sep 2023 04:06 PM IST
सार

घोसी उपचुनाव परिणाम के बाद पहली बार यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बुधवार को मऊ जिला मुख्यालय पहुंचे। जनता को संबोधित करते हुए अजय राय ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। यहां तक कह दिया कि सपा की कथनी और करनी में अंतर है।

विज्ञापन
UP Congress president ajai rai said difference between words and actions of Samajwadi Party
मऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्षी दलों के 'I.N.D.I.A' गठबंधन को लेकर उत्तर प्रदेश में बड़ा विवाद सामने आया है। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि घोसी जीतने वाले किसी भ्रम में ना रहें। कांग्रेस के नेतृत्व में गठित हुए विपक्षी दलों के गठबंधन 'I.N.D.I.A' का यूपी में क्या असर होगा, यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा मगर यह तय है कि यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के बयान से प्रदेश में सियासी तापमान बढ़ने वाला है। 

विज्ञापन


घोसी उपचुनाव परिणाम के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को मऊ पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि हाल ही में घोसी सहित सात सीटों पर उपचुनाव हुए। उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर अगर समाजवादी पार्टी साथ देती तो कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होती। अजय राय ने कहा कि बागेश्वर में सपा का कोई अस्तित्व नहीं है। बावजूद इसके उन्होंने प्रत्याशी उतारा।

विज्ञापन

घोसी में सपा की जीत है कांग्रेस की देन

यही कारण रहा कि कांग्रेस को हार मिली। इसके साथ ही अजय राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है। कांग्रेस पार्टी ने बड़ा दिल दिखाते हुए घोसी उपचुनाव में सपा का साथ दिया। इसके साथ ही कि कहा कि घोसी उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाली पार्टी ये भ्रम में ना रहे कि उसने अपने दम पर मैदान फतह की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 'यूपी में कुछ भी सुरक्षित नहीं...' मिर्जापुर की वारदात पर अखिलेश यादव का तंज, सरकार से की ये मांग

समाजवादी पार्टी का दोहरा चरित्र

कांग्रेस के सहयोग की देन है कि घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत हुई। इसके साथ ही उन्होंने बागेश्वर सीट का भी जिक्र किया। कहा कि बागेश्वर सीट से समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी उतार कर गठबंधन को दरकिनार किया। कहा कि हमारा प्रत्याशी बागेश्वर में मात्र 1600 वोटों से हारा है। वहीं समाजवादी पार्टी ने गठबंधन धर्म से परे जाकर वहां पर अपना प्रत्याशी उतारा जिसे 2200 वोट मिले। वहीं घोसी में कांग्रेस पार्टी ने अपने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए समाजवादी पार्टी को पूरा सहयोग दिया। नतीजा सबके सामने है। सपा प्रत्याशी ने भाजपा उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया। ऐसे में हम कह सकते हैं कि समाजवादी पार्टी का दोहरा चरित्र है।

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की जीत होगी

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बुधवार को मऊ जिला मुख्यालय पहुंचे। एक कार्यक्रम में जाने के दौरान नगर के भीटी स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी पूरे मजबूती के साथ देश में जनता की आवाज उठाने का काम कर रही है। देश और प्रदेश की तानाशाह सरकार के खिलाफ जनता की आवाज बनकर कांग्रेस पार्टी सड़क पर है।  अजय राय ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की जीत होगी।

जनता, छात्र, बेरोजगार, गरीब और मजलूमों की आवाज बनकर कांग्रेस पार्टी इस समय सड़क पर संघर्ष कर रही है। आने वाले दिनों में भी संघर्ष करती नजर आएगी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम, राजकुमार सिंह, घनश्याम सहाय आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed