फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Board Exams: Only 64 out of 496 secondary schools uploaded the information.

यूपी बोर्ड परीक्षा : 496 में से 64 माध्यमिक विद्यालयों ने ही अपलोड की जानकारी

Sun, 19 Jul 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exams: Only 64 out of 496 secondary schools uploaded the information.
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर जिले के माध्यमिक विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों की ऑनलाइन जानकारी देने में भारी लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की समीक्षा में जिले के 496 स्कूलों में से मात्र 64 स्कूलों ने ही परिषद की वेबसाइट पर विवरण अपलोड किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने लापरवाह माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को चेतावनी पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शासन की तरफ से यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी माध्यमिक विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों की ऑनलाइन जानकारी 20 जुलाई तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने केंद्र निर्धारण के लिए अंक प्रणाली तय की है। इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालयों को 20 अंक, हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों को 10 अंक मिलेंगे। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को 50 अंक, सहायता प्राप्त विद्यालयों को 40 अंक और मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को 20 अंक दिए जाएंगे।
विद्यालयों की परीक्षार्थी क्षमता भी मेरिट का महत्वपूर्ण आधार होगी। 500 परीक्षार्थियों की क्षमता पर 10 अंक, 750 परीक्षार्थियों की क्षमता पर 20 अंक तथा एक हजार या उससे अधिक क्षमता वाले विद्यालयों को 30 अंक मिलेंगे। सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था होने पर 10 अतिरिक्त अंक मिलेंगे।
विभाग की तरफ से निर्धारित तिथि में मात्र दो दिन ही शेष बचे हैं, लेकिन अभी तक 64 स्कूलों ने ही परिषद की वेबसाइट पर विवरण अपलोड किया है।
अधिकारियों की मानें तो सभी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों की ऑनलाइन जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य है।
निर्धारित समय सीमा तक पोर्टल पर डाटा अपलोड न होने की स्थिति में संबंधित विद्यालय परीक्षा केंद्र बनने की प्रक्रिया से वंचित हो सकते हैं। साथ ही विभागीय स्तर से कार्रवाई भी होगी।
ऐसे में जिला विद्यालय निरीक्षक ने डाटा अपलोड करने में लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को चेतावनी पत्र जारी किया है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।

इस बाबत डीआईओएस गौतम प्रसाद का कहना है कि सभी विद्यालयों को निर्धारित समय के अंदर पोर्टल पर डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही बरतने वाले संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed