{"_id":"5a789cbe4f1c1ba32a8b5cd1","slug":"up-board-exams-begin-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा आज से
mau news
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
नगर के सोनी धापा इंटर कालेज में डेस्क स्लिप लगाते कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शिक्षा विभाग की तरफ से यूपी बोर्ड परीक्षा की चल रही तैयारी सोमवार को पूरी हो गई। परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान की कवायद अपराह्न बाद तक चलती रही। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन तैयारी को अंतिम रुप देने में लगे रहे। वहीं नकलमाफिया अपने हिसाब से गोटी फिट करने में लगे रहे। परीक्षा पर चार सचल दस्ते, 57 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 10 जोनल तथा आठ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नजर रखेंगे। बोर्ड परीक्षा में 145 परीक्षा केंद्रों पर एक लाख 20 हजार 586 परीक्षार्थी शामिल होंगे। विभाग की तरफ से सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए जाने सहित सभी तैयारी पूरी होने का दावा किया गया।
जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा छह फरवरी से शुरू होगी।मंगलवार को हाईस्कूल प्रथम पाली गृह विज्ञान तथा इंटरमीडिएट में प्रथम पाली में हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र तथा द्वितीय पाली में सामान्य हिंदी प्रथम पश्न पत्र होगा। 145 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल में बबालक 41086 बालिका 27617, व्यक्तिगत 281 सहित 68994 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जबकि इंटरमीडिएट में बालक 27236, बालिका 22991, व्यक्तिगत 1365 सहित 51592 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। नकल पर नजर रखने के लिए चार सचल दस्तों के साथ ही मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिसमें 57 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 10 जोनल और 08 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट शामिल किए गए हैं। नौ संवेदनशील तथा सात अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 40 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षकों के हिसाब से 4500 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। शिक्षकों की कमी के चलते बेसिक शिक्षा विभाग से 1700 सहायक अध्यापकों की तैनाती की गई है। पहली बार बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। प्रशासन की तमाम घेरेबंदी के बावजूद नकलमाफिया अपने हिसाब से अपनी रणनीति बनाने में जुटे रहे। इस बाबत डीआईओएस डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि नकलविहीन परीक्षा को संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। किसी परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था मिली तो केंद्र व्यवस्थापक सहित संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
16 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
मऊ। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जनपद में दुलईयादव इंटर कालेज मुजारबुजुर्ग, विक्रमा उमा विद्यालय बोझा हाटा, ज्ञानोदय इंटर कालेज भेड़कुल सुल्तानपुर, देवर्षि इंटर कालेज देवलास, अब्दुल उस्मान इंटर कालेज रायपुर, केएमके इंटर कालेज पिपरीडीह, किशुनदेई इंटर कालेज एकौना चौबेपुर, राधाकृष्ण उमा विद्यालय मझौली, भृगुनाथ इंटर कालेज पारा सहित नौ संवेदनशील केंद्र के रुप में चिंहित किया गया है। जबकि देवर्षि देवल इंटर कालेज देवलास, राजदेव सिंह इंटर कालेज अलीपुर, मां शकुंतला इंटर कालेज अमारी अमरहट, रामअधार सिंह आदर्श इंटर कालेज कुर्थीजाफरपुर, सत्यराम इंटर कालेज गौहरपुर, महावीर उमाविद्यालय कसारा, दीपदेव इंटर कालेज हलधरपुर सहित सात अति संवेदनशील केंद्र चिह्नित किया गया है। संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
डीआईओएस दफ्तर बना कंट्रोल रुम
मऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के क्रम में सूचनाओं के संकलन कार्य के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को कंट्रोल रुम बनाया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 0547-2220149 है। यह कंट्रोल रुम परीक्षा अवधि में पूर्वाह्न छह बजे से अपराह्न 1.30 बजे तथा अपराह्न 1.30 बजे से रात आठ बजे तक दो चरणों में कार्य करेगा। प्रत्येक पाली में तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले के सचल दस्ता तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुचित साधन से संबंधित सूचना कंट्रोल रुम में उपलब्ध कराएंगे।