फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP board exam: list of 127 exam centers sent to the board

यूपी बोर्ड परीक्षा: भौतिक सत्यापन के बाद बोर्ड को भेजी गई 127 केंद्रों की सूची

Tue, 09 Feb 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
UP board exam: list of 127 exam centers sent to the board
मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से जारी 127 परीक्षा केंद्रों की सूची पर आई ऑनलाइन आपत्तियों का समाधान कर लिया गया है। सत्यापन के बाद 127 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेज दी गई है। अब बोर्ड की ओर से केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन

जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। बोर्ड परीक्षा 2021 को नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए विभाग की ओर से सभी विद्यालयों की सूचनाएं अपलोड की गई थी। इसके बाद बोर्ड ने 127 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी। गत वर्ष 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिसमें गत परीक्षा में एफआईआर श्रेणी वाले विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर सवाल उठ रहे थे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मेें परीक्षा केंद्रों को लेकर ऑनलाइन 131 आपत्तियां आईं थी। वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा में हबीब इंटर कालेज कोपागंज, हरिवंश मेमोरियल इंटर कालेज पाति रोड मधुबन, कृष्णा इंटर कालेज उस्मानपुर, शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कालेज अमिला, रामलगन इंटर कालेज अमिला, केदारनाथ इंटर कालेज टेघना, माता सरस्वती इंटर कालेज किन्नूपुर, एमएस पूर्वांचल बालिका इंटर कालेज रेवरीडीह तथा बाबा जगदेवदास इंटर कालेज पकड़ीताल ओजीपुर में अनियमितता मिली थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इन परीक्षा केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुति की थी। बोर्ड ने मात्र बाबा जगदेवदास इंटर कालेज पकड़ीताल ओजीपुर को डिबार किया गया था। सूत्रों की मानें तो जिला परीक्षा समिति ने एफआईआर श्रेणी वाले सात परीक्षा केंद्रों को सूची से हटाकर सात नए परीक्षा केंद्रों को शामिल कर बोर्ड को सूची भेज दी है। अब अंतिम निर्णय बोर्ड को करना है।
विज्ञापन

जिला परीक्षा समिति की बैठक के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेज दी गई है। बोर्ड से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी।-राजेंद्र प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

डिबार सूची में आठ विद्यालय शामिल
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए बोर्ड ने आठ विद्यालयों को डिबार परीक्षा केंद्रों की सूची में डाला है। डिबार सूची में नजर डाला जाए तो तेतरी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गहीरी बगलीपिजड़ा, उदय नारायण इंटर कालेज उमापुर, गुरु जगदीश सिंह बजनाथ पहलवान इंटर कालेज सरवां, मां इंद्रासनी देवी इंटर कालेज सरकंडा, रामधनी शिक्षण संस्थान इंका रसूलपुर पलिगढ़, बाबा जगदेव दास इंटर कालेज पकड़ीताल ओजीपुर तथा घुरभारी यादव इंका समाउद्दीनपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed