फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Board: 31,000 students appeared for the examination in four subjects.

यूपी बोर्ड : चार विषयों की परीक्षा में शामिल हुए 31 हजार विद्यार्थी

Tue, 10 Mar 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
UP Board: 31,000 students appeared for the examination in four subjects.
चिरैयाकोट ​स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज से हाईस्कूल की परीक्षा देकर बाहर निकालतीं छात्राएं।संवाद - फोटो : सामौर बाबा धाम में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोतः प्रशासन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वॉयस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल चित्रकला और इंटरमीडिएट व्यवसायिक कृषि तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान और वाणिज्य की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की कड़ी जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में भेजा गया। सभी परीक्षा केंद्रों की जिलास्तरीय कंट्रोल रूम सहित त्रिस्तरीय ऑनलाइन निगरानी की जा रही थी।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। परीक्षा में 33,819 के सापेक्ष 31,115 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली में हाईस्कूल चित्रकला और इंटरमीडिएट व्यवसायिक कृषि की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक 127 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा में हाईस्कूल चित्रकला में बालक 16,151 और बालिका 14,704 तथा इंटरमीडिएट व्यवसायिक कृषि में बालक 138 और बालिका 145 सहित कुल 31,138 पंजीकृत थे।
इसके सापेक्ष हाईस्कूल चित्रकला में बालक 14,564 और बालिका 13,762 तथा इंटर व्यवसायिक कृषि में बालक 129 और बालिका 141 सहित कुल 28,596 परीक्षार्थी शामिल हुए।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान और वाणिज्य की परीक्षा 87 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई। दूसरी पाली में इंटर गृह विज्ञान में पंजीकृत बालक 16 और बालिका 2,379 तथा इंटर वाणिज्य में बालक 237 और बालिका 49 सहित कुल 2,681 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

इसके सापेक्ष इंटर गृह विज्ञान में बालक 12 और बालिका 2,226 तथा इंटर वाणिज्य में बालक 232 और बालिका 49 सहित कुल 2,519 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed