फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP 50 sheep sick in Mau 30 dead health deteriorated food loss of three lakhs rupees

UP : मऊ में 50 भेड़ बीमार, 30 की माैत, जानें कैसे बिगड़ी तबीयत; तीन लाख का हुआ नुकसान

Sat, 11 Jan 2025 05:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 11 Jan 2025 05:58 PM IST
सार

Mau News : मऊ में फुल्की और कुल्फी का कचरा खाने से भेड़ों की तबीयत खराब होने लगी सुबह होते-होते 30 की माैत हो गई। पेट फूलने के बाद अचानक भेड़ जोर-जोर से चिल्ला कर भागने लगी। इसके बाद चिकित्सक को बुलाया गया था।

विज्ञापन
UP 50 sheep sick in Mau 30 dead health deteriorated food loss of three lakhs rupees
खेत में बेहोश पड़ी भेड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रास्तीपुर गांव में बीती शाम को बाजार के पास फुल्की और कुल्फी का कचरा का घर 50 भेड़ बीमार हो गई। शुक्रवार की रात से ही बीमार भेड़ के मरने का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार की शाम तक करीब 30 भेड़ मर चुकी थी। 

विज्ञापन


पशुपालक रणवीरपुर निवासी फूलचंद शर्मा अपने 150 भेड़ों को शुक्रवार को चराने के लिए गांव से कुछ दूरी पर आया था। भेड़ों को चराने के बाद वह गांव के एक सिवान में सभी भेड़ों को लेकर था। रात में ही कुछ भेद की अचानक तबीयत खराब होने लगी। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह पशु पालक ने पशु चिकित्सक को जानकारी देकर बुलाया। पशु चिकित्सा में कई भेड़ों को दवा दी लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार की सुबह से शाम तक करीब 30 भेड़ की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम को पशुपालक फूलचंद शर्मा जब अपनी भेड़ को लेकर रास्तीपुर गांव में आया था। बाजार के पास फुल्की और कुल्फी का कचरा फेंका गया था। भेड़ों के झुंड से निकाल कर कुछ भेड़ इस कचरे को खाना शुरू कर दिया। 


इसी से सभी की तबीयत खराब हो गई और पेट फूलने के बाद अचानक भेड़ जोर-जोर से चिल्ला कर भागने लगी। कुछ दूरी पर जाकर गिरने के बाद भेड़ों की मौत हो जा रही थी। पशुपालक फूलचंद ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed