फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   United Sports Finals

यूनाइटेड स्पोर्ट्स फाइनल में

Wed, 10 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Wed, 10 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
United Sports Finals
नगर पालिका आल इंडिया गोल्डकप टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच मंगलवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब कोलकाता और पटना पुलिस की टीम के बीच खेला गया। जिसमें यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब कोलकाता ने पटना पुलिस को  2-0 से हराकर फाइनल में  प्रवेश किया।
विज्ञापन


   बुधवार को फाइनल में यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब कोलकाता का मुकाबला साउदर्न स्पोर्ट्स क्लब से होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के पूर्व राज्य डा.अजीज कुरैशी शिरकत करेंगे। मंगलवार को खेला गया मैच काफी रोमांचक था। शुरुवात यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों से अच्छा खेल खेलते हुए पहले हाफ में ही दनादन दो गोल मारकर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी।
विज्ञापन


 दूसरे हाफ में पटना पुलिस की टीम ने कुछ शानदार हिट मारे लेकिन गोलपोस्ट में गोल पहुंच न सका। जिसका खामियाजा पटना पुलिस को हार से भरना पड़ा। मंगलवार को अतिथि के रुप में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अल्ताफ अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख और वर्तमान ब्लाक प्रमुख पति अरुण सिंह, जिला महासचिव सपा कुद्दुस अंसारी सहित कई सपा कार्यकर्ता नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अब बुधवार को टूर्नामेंट के फाइनल में साउर्दन स्पोर्ट्स क्लब और यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब कोलकाता के बीच मुकाबला होगा। खेल खत्म होने के बाद टूर्नामेंट के संयोजक अरशद जमाल फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व राज्यपाल डा.अजीज कुरैशी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed